टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

पास्ता कटलेट AI image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर घर में बचा हुआ पास्ता रखा है और बच्चे उसे दोबारा खाने से मना कर देते हैं, तो यह पास्ता कटलेट रेसिपी आपके बेहद काम आने वाली है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये टेस्टी कटलेट शाम के नाश्ते, टिफिन या अचानक लगी भूख के लिए बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन

अक्सर ऐसा होता है कि शाम को या फिर टिफिन के लिए बनाया गया पास्ता बच जाता है. जब ऐसा होता है तो हमें समझ में नहीं आता कि इसका क्या करें, क्योंकि बच्चे दोबारा इस बचे हुए पास्ता को खाना नहीं चाहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको एक बार पास्ता कटलेट की इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें. यह एक यूनिक डिश है जिसे बच्चे काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यह बाहर से क्रिस्पी होते हैं और अंदर से सॉफ्ट. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. चाहे शाम की भूख मिटानी हो या फिर टिफिन के लिए कुछ तैयार करना हो, पास्ता कटलेट हर मौके के लिए बेस्ट है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और मजेदार रेसिपी.

विज्ञापन

पास्ता कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप उबला हुआ या बचा हुआ पास्ता
  • 2 उबले आलू
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
  • 2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया
  • तलने के लिए तेल

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

पास्ता कटलेट बनाने की आसान रेसिपी

  • पास्ता कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अगर पास्ता बड़ा है तो उसे हल्का सा काट लें ताकि कटलेट आसानी से बन सकें.
  • इसके बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब इसमें नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
  • कटलेट को बांधने के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं. अगर मिश्रण ज्यादा सॉफ्ट लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स डाल सकते हैं. इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या ओवल शेप के कटलेट बना लें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट को शैलो फ्राई करें. कटलेट को दोनों तरफ से तब तक सेंकें जब तक वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं.
  • गर्मागर्म पास्ता कटलेट को टोमैटो सॉस, मयोनीज या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो इन्हें बर्गर या रोल की फिलिंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions