सरायकेला-खरसावां: आंधी बारिश से राजनगर में नुकसान, ग्रामीणों ने मांगी राहत

Updated:
विज्ञापन
rajnagar rain storm

घरों की उड़ी छत

Seraikela Kharsawan News: राजनगर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश ने कमारबासा और आराहासा गांव में भारी तबाही मचा दी. कई घरों की छतें उड़ गईं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड क्षेत्र में बीते सोमवार को आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने कई गांवों में भारी तबाही मचा दी. तेज हवा के कारण कई गरीब परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने और दैनिक जीवन की समस्या पैदा हो गई  है. अचानक आए तूफान से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई जगहों पर घरों की छत उड़ गई, जबकि कुछ मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

जनहानि नहीं, लेकिन आर्थिक नुकसान

जानकारी के अनुसार, पोटका पंचायत अंतर्गत कमारबासा गांव निवासी करिया हेम्ब्रम का एस्बेस्टस घर तेज हवा की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, आराहासा गांव में बीटी केराई के एस्बेस्टस घर को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा शुरुकुनी पुर्ति, अनिता जारिका, कुनी जारिका और सुशील कुमार जारिका के टाली घरों की छत तेज हवा में उड़ गई. इसी तरह बीटा गांव में भी एक घर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गरीब परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

मुखिया ने लिया जायजा, मदद का आश्वासन 

घटना की सूचना मिलते ही पोटका पंचायत की मुखिया रजनी जारिका प्रभावित गांवों कमारबासा और आराहासा पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मुखिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता मिलनी चाहिए, जिससे कि वे फिर से अपने घरों की मरम्मत कर सामान्य जीवन जी सकें. उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की. 

मुआवजा देने की मांग 

वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा की टीम भी पीड़ित परिवारों के समर्थन में सामने आई. झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू और भक्तु मार्डी ने अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा से मुलाकात की. उन्होंने प्रभावित गांव आराहासा और कमारबासा की स्थिति से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवारों को जल्द राहत सामग्री और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola