गढ़वा को मिला नया DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

गढ़वा :-पदभार ग्रहण करते डीसी
Garhwa News: गढ़वा के 35वें उपायुक्त के रूप में आईएएस पशुपतिनाथ मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने जिले के विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया.
अविनाश मिश्रा की रिपोर्ट
Garhwa News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित एक समारोह के बीच उन्होंने प्रभार लिया. इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर नए उपायुक्त का स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की.
विकास और सुशासन को बताया प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नए उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिले के समग्र विकास को नई गति और दिशा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर जिला प्रशासन कार्य करेगा. शासन की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर समन्वित प्रयास किए जाएंगे.
योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ सहज और निर्बाध रूप से पहुंच सके.
विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता
उन्होंने आगे कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), सामाजिक सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा. प्रशासन को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और जनकेंद्रित बनाते हुए आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और सुगम बनाया जाएगा. उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की बात भी कही.
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां : पेसा नियमावली लागू करने की मांग को लेकर भूमिज-मुंडा समाज ने सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










