जिले में 6.24 लाख गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटाइजेशन

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण में गढ़वा ने पार किया अहम चरण, सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर फोकस | Prabhat Khabar Network

मतदाता सूची पुनरीक्षण में गढ़वा ने पार किया अहम चरण, सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर फोकस | Prabhat Khabar Network

गढ़वा जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 6.24 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। 5 अगस्त को सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान चलाया जा रहा है. अभियान की प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं नजर बनाये हुए हैं. जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर पांच अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है. अभियान के तहत जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों (100 प्रतिशत) का वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इसके अतिरिक्त 6,24,681 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 648 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन और 6,24,031 प्रपत्रों का सफल सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है. विशेष श्रेणी के मतदाताओं के तहत अब तक जिले में एएसडीडीएफ के 2,773, डीएसइ के 11,680 और अनकलेक्टेबल फॉर्म्स के 9,683 इलेक्टर्स चिह्नित किये जा चुके हैं. विधानसभावार प्रगति के तहत 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,26,661 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा हो चुका है. यहां 2,90,912 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 407 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 2,90,503 प्रपत्रों का सफल सत्यापन किया गया है. वहीं, 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 4,35,431 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा 3,33,769 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 241 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन तथा 3,33,528 प्रपत्रों का सफल सत्यापन किया जा चुका है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जब भी बीएलओ घर पहुंचें, उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और अपने विवरण का सत्यापन कराकर एक पारदर्शी व मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola