सरायकेला-खरसावां : पेसा नियमावली लागू करने की मांग को लेकर भूमिज-मुंडा समाज ने सौंपा ज्ञापन

Published by : Priya Gupta Updated At : 26 May 2026 11:56 AM

विज्ञापन

भूमिज-मुंडा समाज ने सौंपा ज्ञापन

Seraikela Kharsawan News : कुकड़ू अंचल में भूमिज-मुंडा समाज ने पेसा नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू करने और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हिमांशु गोप की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू अंचल कार्यालय में भूमिज-मुंडा समाज के प्रतिनिधियों ने पेसा नियमावली के तहत पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने एवं आदिवासी अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अंचल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान समाज की ओर से पारंपरिक हातु, सरदार, मुड़ा, डाकूवा और नाया की सूची भी अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराई गई.

पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को मिले जिम्मेदारी

समाज के प्रतिनिधियों ने कुकड़ू अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पेसा नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े योग्य व्यक्तियों को ही ग्राम स्तर पर अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए. उन्होंने गांवों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त मैन पावर उपलब्ध कराने तथा गैर-आदिवासी हस्तक्षेप समाप्त करने की मांग उठाई.

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

झारखंड ट्रायबल भूमिज मुंडा यूथ ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष रविंद्र सरदार ने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और परंपराओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पेसा कानून का सही तरीके से पालन होने पर गांवों में पारंपरिक व्यवस्था और आदिवासी अधिकार दोनों मजबूत होंगे.

पारंपरिक ग्राम प्रधानों का डेटा अपडेट करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से पारंपरिक ग्राम प्रधानों का अद्यतन डेटा उपलब्ध कराने की भी मांग की. समाज के लोगों ने कहा कि सरकार और प्रशासन यदि पेसा नियमावली को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करे तो आदिवासी समाज को उनके पारंपरिक अधिकारों का संरक्षण मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola