मुंगेर के बेगमपुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 3:46 PM
बेगमपुर के समीप बाइक की टक्कर से युवक घायल
Begumpur Road Accident : बेगमपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार
मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट .
Begumpur Road Accident: हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के मुजफ्फरगंज स्थित बेगमपुर के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
अनियंत्रित बाइक ने मारी जोरदार टक्कर
घायल युवक की पहचान खंड बिहारी गांव निवासी उमेश पासवान के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ बाइक से मुजफ्फरगंज होते हुए बेगमपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को संभाला.
टक्कर मारकर बाइक सवार मौके से फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
घायल युवक के साथ मौजूद दूसरे युवक को भी चोटें आईं, हालांकि उसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल उमेश पासवान को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया.
डॉक्टर ने बताया खतरे से बाहर
अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव लोचन विनायक ने बताया कि घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार बाइक चालकों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन को मुख्य सड़कों पर नियमित जांच अभियान चलाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










