मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, RPF और CIB की बड़ी कार्रवाई

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 11:15 AM

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त टीम

Jamalpur Railway Station News: मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26.12 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में युवक ने ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किये हैं.

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

Jamalpur Railway Station News: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन से 26.12 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक बड़ी केशवपुर ईदगाह रोड निवासी पप्पू मंडल का पुत्र बताया जा रहा है. पूछताछ के दौरान युवक ने खुलासा किया कि वह भागलपुर से स्मैक खरीदकर जमालपुर में डिलीवरी देने जा रहा था.

गुप्त सूचना पर रेलवे स्टेशन में बिछाया गया जाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से रेल मार्ग के जरिए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त हीरा प्रसाद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम को जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर तैनात किया गया. भागलपुर की ओर से आने वाली ट्रेन के पहुंचते ही जवान सतर्क हो गये. इसी दौरान दो काले रंग के पॉलिथीन बैग लिये एक संदिग्ध युवक पर टीम की नजर पड़ी.

पकड़ने के दौरान भागने लगा युवक

जब जवानों ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह इंजन की ओर भागने लगा. हालांकि जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके बैग से पांच अलग-अलग पैकेट में ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ.

इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन करने पर बरामद पदार्थ 26.12 ग्राम निकला. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ भागलपुर के नाथनगर चंपानगर निवासी रोहित कुमार और शिवम कुमार नाम के दो भाइयों से 30 हजार रुपये में खरीदा था.

लाखों रुपये बतायी जा रही बरामद स्मैक की कीमत

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत खुले बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है. युवक ने यह भी बताया कि वह इस स्मैक की डिलीवरी जमालपुर के एक व्यक्ति को देने जा रहा था.

रेलवे सुरक्षा बल ने एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही गिरफ्तार युवक से मिली जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए छापेमारी और जांच शुरू कर दी गयी है.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन