मुंगेर में कांवरिया पथ पर बनेंगे 13 हेल्थ कैंप, 45 डॉक्टर और एंबुलेंस रहेंगे तैनात

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 26 May 2026 7:26 AM

विज्ञापन

मुंगेर में कांवरिया पथ पर बनेंगे 13 हेल्थ कैंप,

Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला शुरू होने से पहले मुंगेर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है. कांवरियों की सुरक्षा और इलाज के लिए पूरे कांवरिया पथ पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर बनाये जायेंगे, जहां दिन-रात डॉक्टर और मेडिकल टीम मौजूद रहेगी.

विज्ञापन

मुंगेर से अमित कुमार झा की रिपोर्ट.

Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले को लेकर मुंगेर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. लाखों कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति ने कांवरिया पथ पर 13 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इन शिविरों में 45 डॉक्टर और 70 पारा मेडिकल कर्मियों की तैनाती की जायेगी. साथ ही गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की भी विशेष व्यवस्था रहेगी.

कांवरियों को मिलेगी 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को हर समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से अतिरिक्त डॉक्टरों और पारा मेडिकल कर्मियों की मांग की गयी है. कांवरिया पथ पर बनाये जाने वाले सभी स्वास्थ्य शिविरों में तीन पालियों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी जायेगी ताकि किसी भी समय इलाज में परेशानी न हो.

उन्होंने बताया कि हर शिविर में सामान्य बीमारियों से जुड़ी 114 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा 12 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं की भी व्यवस्था की जायेगी. जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

एंबुलेंस और रेफरल सिस्टम पर रहेगा खास फोकस

श्रावणी मेले में स्वास्थ्य विभाग गंभीर मरीजों के त्वरित इलाज और रेफरल व्यवस्था को लेकर भी सतर्क है. जिला स्वास्थ्य समिति ने राज्य स्वास्थ्य विभाग से सात अतिरिक्त एंबुलेंस की मांग की है. मेले के दौरान कुल आठ एंबुलेंस तैनात किये जाने की योजना है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा सके.

खाने और दवाओं की गुणवत्ता पर भी नजर

स्वास्थ्य विभाग सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मेले में मिलने वाले खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता पर भी विशेष नजर रखेगा. इसके लिए दो फूड इंस्पेक्टर और दो ड्रग इंस्पेक्टर की तैनाती की मांग राज्य स्वास्थ्य समिति से की गयी है. विभाग का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को सुरक्षित भोजन और सही दवाएं मिल सकें.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन