श्रावणी मेला के दौरान किऊल-जमालपुर पैसेंजर का सुल्तानगंज तक होगा एक्सटेंशन

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा रेल मंडल ने किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को सुल्तानगंज तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान रेल मार्ग से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रेल मार्ग से रवाना होंगे. इसको देखते हुए मालदा रेल मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए किऊल-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन का एक्सटेंशन सुल्तानगंज तक करने और अन्य कई ट्रेनों का स्टॉपेज टाइम सुल्तानगंज में बढ़ाने का मुख्यालय से अनुरोध किया है. मालदा रेल मंडल की पीआरए रूपा मंडल ने बताया कि किऊल से चलकर जमालपुर आने वाली 73426 डाउन पैसेंजर ट्रेन को सुल्तानगंज तक विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है. इसके अलावा 13236/13235 दानापुर साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रविवार को भी उसके निर्धारित समय सारणी और स्टॉपेज के अनुसार चलाने का भी अनुरोध किया गया है. इसके अतिरिक्त 53442/53441 देवघर-जमालपुर-देवघर पैसेंजर ट्रेन के रैक का उपयोग करते हुए जमालपुर-देवघर और देवघर-गोड्डा के बीच रविवार को एक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की गई है. उन्होंने बताया कि तेजस राजधानी एक्सप्रेस को छोड़कर किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर चलने वाली आधा दर्जन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के सुल्तानगंज में स्टॉपेज देने का भी अनुरोध मुख्यालय से किया गया है. इन ट्रेनों में 15619/15620 गया-कामाख्या-गया वीकली एक्सप्रेस, 13423/13424 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर वीकली एक्सप्रेस, 13429/13430 मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन वीकली एक्सप्रेस, 15625/15626 अगरतल्ला-देवघर वीकली एक्सप्रेस और 15925/15926 डिब्रूगढ़-देवघर वीकली एक्सप्रेस शामिल है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली सभी नियमित यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज में 3 मिनट की बढ़ोतरी करने की भी मांग की गई है. पीआरए ने बताया कि मुख्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद रेल यात्रियों को श्रावणी मेला के दौरान सभी सुविधा मिलेगी. इसके अतिरिक्त भी श्रावणी मेला के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कई अन्य अस्थाई सुविधा की व्यवस्था की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन