मुंगेर में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

शोकाकुल ग्रामीण व मृतका के परिजन. | Prabhat Khabar Network

नया रामनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसके मायके वालों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

नया रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह के बीच एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी. मृतका की पहचान कंतपुर गांव निवासी अमित पंडित की पत्नी स्वर्णलता कुमारी (36) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नया रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल घटना को लेकर मृतका के पति अमित पंडित से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौत के बाद मायके वालों ने उठाये गंभीर सवाल

घटना के बाद स्वर्णलता के मायके वालों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के भाई रवि कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि स्वर्णलता के शरीर पर जमीन से सटा होने के निशान मिले हैं. इसी आधार पर उन्होंने घटना की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है.

मायके पक्ष का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकती है. उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

ग्रामीणों के अनुसार स्वर्णलता और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था. इसी पारिवारिक कलह के बीच बुधवार को हुई घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. वहीं स्वर्णलता के दो मासूम बच्चे मां की ममता से महरूम हो गये. बच्चों की स्थिति देखकर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गयीं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, परिजनों के बयान और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन