19. मालदा-पटना सवा घंटा, पटना-दुमका ढाई घंटे लेट पहुंची जमालपुर
जम्मू तवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस | Prabhat Khabar Network
जमालपुर रेलखंड पर मालदा-पटना और पटना-दुमका समेत कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर गुरुवार को भी ट्रेनों के विलंब परिचालन का सिलसिला लगातार बना रहा. इस क्रम में जहां मालदा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे लेट चली. वहीं पटना-दुमका एक्सप्रेस भी लगभग ढाई घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का विलंब परिचालन हुआ.
आपके शहर में
यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार 13415 अप मालदा-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:52 बजे के बजाय 2:10 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह 9:29 बजे के बजाय अपराह्न 12:25 बजे जमालपुर पहुंची. यह ट्रेन इस रूट की अत्यंत ही लोकप्रिय और द्रुतगामी ट्रेन है. जिसके विलंब परिचालन से यात्री परेशान रहे. इससे पहले 13031 हावड़ा- जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:55 बजे से लगभग 1 घंटे 48 मिनट विलंब से चलकर 2:43 बजे जमालपुर पहुंची. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे से लगभग डेढ़ घंटे से अधिक विलंब से चलकर 8:15 बजे जमालपुर पहुंची. ऐसा ही हाल 15098 डाउन जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस का रहा. यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय सुबह 7:50 बजे से सवा घंटा लेट चलकर 9:05 बजे जमालपुर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए