मुंगेर के रतैठा ढेंक टोला के महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेले में देर रात तक जुट रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर के रतैठा ढेंक टोला के महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेले में देर रात तक जुट रही भीड़

रतैठा ढेंक टोला में महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ में प्रवचन करते अयोध्या धाम के घनश्याम महाराज

Munger News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित रतैठा ढेंक टोला इन दिनों धार्मिक भक्ति, वैदिक मंत्रों और मेले की रौनक से गुलजार है. नौ दिवसीय महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जबकि देर शाम लगने वाला मेला लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट.

Munger News: मुंगेर प्रखंड के रतैठा ढेंक टोला स्थित दुबे स्थान हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. वैदिक मंत्रोच्चारण, भव्य झांकियों, ओजपूर्ण प्रवचन और मेले की चहल-पहल के बीच पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. आसपास के गांवों के साथ नगर क्षेत्र से भी भारी संख्या में श्रद्धालु और परिवार मेले में पहुंच रहे हैं.

वैदिक मंत्रों से गूंज रहा पूरा इलाका

महायज्ञ का आयोजन महंत अरविंद झा की देखरेख में किया जा रहा है. विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है.

यज्ञ स्थल पर गूंजते वेद मंत्रों से रतैठा, बेगमपुर, रतनी और आसपास के गांवों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. श्रद्धालु लगातार यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं.

देवी-देवताओं की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

यज्ञ परिसर में दुर्गा, काली, राधा-कृष्ण, नरसिंह, सरस्वती, लक्ष्मी, भोलेनाथ, हनुमान और राम-सीता की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं.

इसके अलावा सपेरा, राक्षसी ढूंढ़ी और अन्य मनोरंजक आकृतियां बच्चों के लिए खास आकर्षण बनी हुई हैं. श्रद्धालु झांकियों के साथ फोटो और वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं.

प्रवचन से जाग रही धर्म और राष्ट्रभक्ति की भावना

यज्ञ स्थल के समीप अयोध्या धाम से पहुंचे बाबा घनश्याम महाराज के प्रवचन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. अपने ओजपूर्ण संबोधन में उन्होंने सनातन धर्म को भारतीय संस्कृति का आधार बताते हुए युवाओं से धर्म रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की.

प्रवचन के दौरान प्रस्तुत की जा रही धार्मिक झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

देर शाम मेले में उमड़ रही भारी भीड़

महायज्ञ परिसर में लगने वाला मेला देर रात तक गुलजार रह रहा है. ब्रेक डांस, टॉय ट्रेन, तारामाची, झूले, मिक्की माउस और जलपरी जैसे मनोरंजन साधन बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं.

वहीं चाट, गोलगप्पा, जलेबी, इमरती, मोमोज, आइसक्रीम और अन्य व्यंजनों की दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए वॉलेंटियर्स लगातार मुस्तैद हैं.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन