अब सरकारी अस्पताल से रोगियों को रेफर करने की दो स्तर पर होगी समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

बैठक करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

सरकारी अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने के मामलों की अब जिलाधिकारी और सिविल सर्जन स्तर पर समीक्षा होगी। भव्या पोर्टल पर विवरण दर्ज करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

मुंगेर. प्री-फेब्रिकेटेड अस्पताल में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सिविल सर्जन ने सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ रेफरल मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान रेफरल मामलों को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए. साथी रेफर किये जाने वाले मरीजों के पर्ची पर संबंधित चिकित्सक को रेफर करने का पूर्ण विवरण लिखना होगा.रेफर करने के मामले का पूर्ण विवरण भव्या पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

रेफर मरीजों की पर्ची पर संबंधित चिकित्सक को पूर्ण विवरण लिखना होगा

सिविल सर्जन ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार अब प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किये जाने वाले मरीजों के पर्ची पर संबंधित चिकित्सक को रेफर करने का पूर्ण विवरण लिखना होगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्र से मरीज को क्यों रेफर किया गया है. सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है. वह मरीजों को पूरी तरह उपलब्ध कराना है. स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने की स्थिति में मरीजों को रेफर नहीं किया जाना है.

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमिटी बनायी गयी है

सरकार के निर्देश पर जिले के सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को रेफर किये जाने के मामलों की अब दो स्तर पर समीक्षा होगी. जिसके लिये विभागीय निर्देशानुसार जिलाधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमिटी बनायी गयी है. जिसमें प्रत्येक माह जिलाधिकारी रेफर मामलों की समीक्षा करेंगे.

प्रत्येक मंगलवार को सीएस स्तर से होगी समीक्षा

प्रत्येक मंगलवार को सिविल सर्जन स्तर से ऐसे मामलों की समीक्षा होगी. उन्होंने बताया की किसी भी परिस्थिति में मरीजों का प्राथमिक उपचार डॉक्टर करेंगे. साथ ही यदि जरूरत पड़ने पर मरीज को रेफर किया जा रहा है तो इसका पूर्ण विवरण डॉक्टर भव्या पोर्टल पर दर्ज करने के बाद ही मरीज को रेफर करेंगे. कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित चिकित्सक की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bhagalpur/vikramshila-setu-repair-sp-singla-construction-work-start-28-august98 करोड़ से होगी विक्रमशिला सेतु की स्थायी मरम्मत, SP Singla को मिली जिम्मेदारी, 28 अगस्त से शुरू होगा काम



विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन