श्रावणी मेला की तैयारियां तेज, एसडीओ ने कच्ची कांवरिया पथ का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
देवघर जाते कांवरिया | Prabhat Khabar Network

देवघर जाते कांवरिया | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला 2024 की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने संग्रामपुर में कांवरिया पथ और धर्मशालाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक पूरी होंगी।

विज्ञापन

संग्रामपुर (मुंगेर). विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुरू होने में अब महज 14 दिन शेष रह गए हैं. 30 जुलाई से शुरू होने वाले 30 दिवसीय मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने कच्ची कांवरिया पथ का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का शनिवार को जायजा लिया. संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले दो सरकारी धर्मशाला मनिया और कुमरसार का निरीक्षण कर सभी आवश्यक कार्य समय सीमा के अंदर समाप्त करने का निर्देश संबंधित संवेदक एवं विभाग को दिया.

कावंरियों के लिए बनरहा टेंट सिटी

वहीं निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कांवरियों के लिए तैयार किए जा रहे 200 बेड के टेंट सिटी, वीआईपी टेंट सिटी, हाई मास्ट लाइट, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था की प्रगति का अवलोकन किया. उन्होंने मार्ग किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. एसडीओ ने मौके पर मौजूद प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 25 जुलाई तक कांवरियों से जुड़ा कोई भी सरकारी कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए.

पूरी जिम्मेवारी के साथ करें काम

उन्होंने सभी विभाग को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की और सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने अधिकारियों से महादेव का स्मरण करते हुए पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाने और समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

प्रशासन का दावा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों को श्रावणी मेला के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.


विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन