झील में नहाने के दौरान खगड़िया के 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मृतक फाइल फोटो

मुंगेर के हवेली खड़गपुर झील में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. खगड़िया से घूमने आए पांच किशोरों में से एक 15 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Lake Incident: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर झील क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. खगड़िया से घूमने आए पांच किशोरों में से एक 15 वर्षीय किशोर की झील के पूरब-दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के पास स्थित कुंड में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान खगड़िया निवासी स्टेशन मास्टर लक्ष्मीकांत निराला के इकलौते पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय जाने की बात कहकर आए थे झील घूमने

जानकारी के अनुसार खगड़िया से पांच किशोर हवेली खड़गपुर झील घूमने आए थे. इनमें केशव कुमार के अलावा आयुष कुमार, अनीश कुमार, आदित्य आर्य और मयंक राज शामिल थे. सभी किशोरों ने घर से विद्यालय जाने की बात कही थी और बाद में झील घूमने पहुंच गये.

स्थानीय व्यक्ति ने किया था मना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर झील के पूरब-दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के पास स्थित कुंड में नहाने उतरे थे. वहां कपड़ा धो रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें चेतावनी दी कि कुंड में पानी गहरा और खतरनाक है. इसके बावजूद कुछ किशोर दूसरी ओर नहाने लगे.

गहरे पानी में डूबने लगा किशोर

Lake Incident: नहाने के दौरान केशव कुमार और उसका एक अन्य साथी गहरे पानी में चले गए. साथ आए दोस्तों ने गमछा फेंककर उन्हें बचाने की कोशिश की. प्रयास के दौरान एक किशोर किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन केशव गहरे पानी में डूब गया.

गोताखोरों ने बाहर निकाला शव

घटना के बाद किशोरों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी. सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोर किशोर कुमार, रौशन कुमार, बिमल कुमार और अनिल सिंह की मदद से केशव को पानी से बाहर निकाला गया.

अस्पताल में मृत घोषित

पानी से बाहर निकालने के बाद लोगों ने केशव को सीपीआर दिया और तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को दी गई सूचना

हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.मृतक के दोस्तों ने बताया कि केशव के कहने पर ही वे सभी हवेली खड़गपुर झील घूमने आये थे.

Also Read: जमालपुर में ट्यूशन पढ़ने निकला 10वीं का छात्र लापता, गंगा किनारे मिली चप्पल और मोबाइल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन