हवेली खड़गपुर में 40 से अधिक टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, निश्चय पोषण योजना के तहत वितरित हुई खाद्य सामग्री

Updated:
विज्ञापन
टीबी मरीज को पोषण सामग्री वितरण करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

टीबी मरीज को पोषण सामग्री वितरण करते डॉक्टर

हवेली खड़गपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय पोषण योजना का शुभारंभ हुआ. 40 से अधिक टीबी मरीजों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में मदद मिलेगी. सरकार टीबी के निःशुल्क इलाज के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है.

विज्ञापन

TB Mukt Bharat Campaign: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निश्चय पोषण योजना के तहत 40 से अधिक टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन टीबी सुपरवाइजर राजेश कुमार सिंह के संयोजन में किया गया. इसका उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग देना था.

पोषण और नियमित दवा से टीबी का पूरा इलाज संभव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, नियमित दवा, संतुलित पोषण और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने से इसका पूर्ण उपचार संभव है. उन्होंने मरीजों से उपचार बीच में नहीं छोड़ने और नियमित रूप से दवा लेने की अपील की.

लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना या अन्य टीबी संबंधी लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करानी चाहिए. समय पर पहचान और इलाज से बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

सरकार दे रही निःशुल्क इलाज और आर्थिक सहायता

उन्होंने बताया कि सरकार टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. इसके अलावा निश्चय पोषण योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत टीबी मरीज को उपचार अवधि के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है, ताकि मरीज पौष्टिक भोजन ग्रहण कर सकें.

जागरूकता अभियान भी लगातार जारी

TB Mukt Bharat Campaign: टीबी सुपरवाइजर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों की नियमित पहचान, जांच, उपचार और फॉलोअप किया जा रहा है. साथ ही लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार पूरा करने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है.


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन