सदर अस्पताल मुंगेर में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? यहां देखें पूरी OPD लिस्ट

सदर अस्पताल मुंगेर का ओपीडी | Prabhat Khabar Network
Munger OPD Schedule Today: मुंगेर सदर अस्पताल के ओपीडी में आज विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी का शेड्यूल जारी किया गया है। मरीज़ आसानी से अपने विभाग के चिकित्सक का नाम और उनके ड्यूटी का समय जान सकते हैं।
Munger OPD Schedule Today: अगर आप आज सदर अस्पताल, मुंगेर में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले यह जान लेना आपके लिए जरूरी है कि किस विभाग में कौन-से डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने आज के लिए ओपीडी और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है. समय पर पंजीकरण कराने पर मरीज संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से आसानी से परामर्श और उपचार का लाभ ले सकते हैं.
आज इन विभागों में रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
सदर अस्पताल, मुंगेर के फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. आशीष-2 मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ. शशिधर अपनी सेवाएं देंगे.
हड्डी रोग विभाग में डॉ. निरंजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे.
नेत्र एवं ईएनटी विभाग में डॉ. किष्टो की ड्यूटी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है.
दंत रोग विभाग में डॉ. रौनक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों का उपचार करेंगे.
महिला रोग विभाग में डॉ. निधि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी.
पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ. रौशन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे.
इमरजेंसी और आईसीयू की जिम्मेदारी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. फैजुद्दीन के पास रहेगी.
प्रसव केंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अर्चना की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
वहीं वार्ड राउंड के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. हर्षवर्धन मरीजों का निरीक्षण करेंगे.
Munger OPD Schedule Today: समय पर पहुंचे, मिलेगी सुविधा
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पहले पंजीकरण कराएं, ताकि संबंधित विभाग के चिकित्सक से बिना देरी परामर्श मिल सके. सुबह के समय ओपीडी में अधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए मरीजों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










