लालू प्रसाद यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, जांच के लिए पटना के IGIMS ले जाया गया, कल जाएंगे दिल्ली
लालू यादव की फाइल फोटो
Lalu Yadav Health Updtae: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पटना के IGIMS लाया गया है. लालू यादव पहले से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रेगुलर जांच कराते हैं. अब आगे जांच के लिए वो शनिवार को दिल्ली जाएंगे.
Lalu Yadav Health Updtae: राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत अचानक खराब हो गई है. स्वास्थ्य में आई इस गिरावट के बाद उन्हें तुरंत इलाज और रूटीन चेकअप के लिए पटना के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया है. उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं. जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था.
आपके शहर में
डॉक्टरों की विशेष टीम करेगी पूरा हेल्थ चेकअप
लालू प्रसाद यादव के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम को उनके इलाज और जांच के लिए तैनात कर दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद लालू यादव का डिटेल स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा.
इस दौरान उनकी कई तरह की जरूरी मेडिकल जांचें की जाएंगी. इन सभी जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर यह तय करेंगे कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत है या फिर दवाइयां देकर घर भेजा जा सकता है.
किडनी की गंभीर बीमारी और फ्लक्चुएट होते शुगर लेवल से लंबे समय से जूझ रहे हैं लालू यादव
लालू प्रसाद यादव पिछले काफी लंबे समय से कई तरह की गंभीर शारीरिक बीमारियों से लड़ रहे हैं. वह पहले से ही किडनी की बड़ी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके लिए उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट भी किया जा चुका है.
इसके अलावा उनका ब्लड शुगर लेवल भी लगातार फ्लक्चुएट होता रहता है. शुगर और किडनी की पुरानी हिस्ट्री होने के चलते डॉक्टर हमेशा उनकी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहते हैं और नियमित तौर पर उनकी मॉनिटरिंग की जाती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाने का फैसला
लालू यादव के स्वास्थ्य में अचानक जो थोड़ी असहजता देखी गई, उसे देखते हुए मेडिकल टीम ने बिना कोई जोखिम लिए उन्हें तुरंत IGIMS ले जाने की सलाह दी. यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि समय रहते किसी भी तरह की संभावित मेडिकल खतरे से बचा जा सके. फिलहाल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम उनके साथ मौजूद है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. खबर लिखे जाने तक अस्पताल की ओर से कोई मेडिकल बुलेटिन नहीं जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
मई में सिंगापुर गए थे लालू यादव
लालू यादव मई महीने में रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे. दिल्ली की कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद वो वहां गए थे. इसे लेकर छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बताया था कि डॉक्टर ने हर तीन महीने पर चेकअप की सलाह दी है, इसीलिए उनके पिता सिंगापुर जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए