खगौल का होगा कायाकल्प,1500 लाइट लगाने का काम शुरू, चार करोड़ से जगमगाएगा नगर

Updated:
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का फाइल फोटो

खगौल नगर परिषद में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आधुनिक सुविधाओं वाला विश्वस्तरीय वेंडिंग जोन बनेगा और पूरे शहर में 1500 नई लाइटें लगाई जाएंगी. रंगकर्मियों के लिए भी खास इंतज़ाम होंगे.

विज्ञापन

Patna News : खगौल नगर परिषद खगौल का जल्द ही कायाकल्प होगा. नगर में विश्वस्तरीय वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा. मोतीपुर चौक पर आर्यभट्ट सामुदायिक भवन का पुनर्निर्माण होगा, जबकि खगौल लख के पास सम्राट अशोक भवन सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा. एम्स गोलंबर से खगौल लख तक नहर किनारे सौंदर्यीकरण कर लोगों के बैठने और टहलने की व्यवस्था की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वेंडिंग जोन में होंगी आधुनिक सुविधाएं

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि खगौल लख के पास विश्वस्तरीय वेंडिंग जोन बनाया जाएगा. इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग, बैंक, एटीएम, ईवी चार्जिंग स्टेशन, कोल्ड स्टोरेज और कियोस्क की सुविधा होगी. थोक और खुदरा विक्रेताओं के लिए अलग-अलग फ्लोर की व्यवस्था की जाएगी.

चार करोड़ से लगेंगी 1500 लाइटें

मंत्री ने कहा कि नगर परिषद के पुराने और विस्तारित दोनों क्षेत्रों में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सभी पोलों पर लाइट लगायी जाएगी. फिलहाल 1500 लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है. नगर के 15 प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट भी लगायी जाएगी.

नहर किनारे बनेगा सैर-सपाटे का स्थान

श्री यादव ने बताया कि एम्स गोलंबर से खगौल लख तक नहर किनारे के इलाकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. यहां लोगों के सुबह-शाम टहलने और बैठने की व्यवस्था होगी. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थान मिल सकेगा.

रंगकर्मियों को मिलेगा नया मंच

मोतीपुर चौक पर आर्यभट्ट सामुदायिक भवन का पुनर्निर्माण और खगौल लख पर सम्राट अशोक भवन का निर्माण कराया जाएगा. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दोनों मल्टीपर्पस सामुदायिक भवनों से खगौल के रंगकर्मियों को नया मंच मिलेगा.

सड़क-नाला निर्माण की योजनाओं को मंजूरी का इंतजार

मंत्री ने कहा कि खगौल नगर परिषद के विभिन्न इलाकों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण की योजनाएं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग को भेजी गयी हैं. फिलहाल करीब एक करोड़ रुपये की योजना पर काम चल रहा है.

विस्तारित इलाकों की समस्याओं पर भी ध्यान

राम कृपाल यादव ने कहा कि खगौल नगर परिषद के विस्तारित इलाकों में कई जगह घनी आबादी और अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है. इन क्षेत्रों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन