पटना-हटिया एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची, खुसरूपुर में पटरी में आयी दरार, 40 मिनट थमा ट्रेनों का परिचालन

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मी व रुकी ट्रेन

खुसरूपुर के पास रेल पटरी में दरार मिलने से अफरा-तफरी फैल गयी. एक रेल पोर्टर की नजर पड़ने पर पटना-हटिया एक्सप्रेस को रोका गया और समय पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया.

विज्ञापन

खुसरूपुर (पटना) से नवीन कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Crack In Railway Track : पटना-मोकामा रेलखंड के खुसरूपुर अप लाइन पर मंगलवार की सुबह रेल पटरी में दरार आने से बड़ा हादसा टल गया. पोल संख्या 513/17 और 19 के पास पटरी में दरार दिखाई देने के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन करीब 40 मिनट तक बाधित रहा. समय रहते रेल पोर्टर की नजर दरार पर पड़ गयी, जिससे संभावित हादसे को टाल दिया गया.

पोर्टर की सतर्कता से बची कई जिंदगियां

रेल पोर्टर ने पटरी में दरार देखते ही इसकी सूचना तत्काल स्थानीय रेल प्रबंधक को दी. सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया. एहतियात के तौर पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया.

पटना-हटिया एक्सप्रेस को रास्ते में रोका

पटरी में खराबी की सूचना के बाद 18621 अप पटना-हटिया एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोक दिया गया. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पटरी की मरम्मत का काम शुरू किया. मरम्मत पूरी होने के बाद सुरक्षा जांच की गयी. इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन दोबारा बहाल किया गया.

करीब 40 मिनट बाधित रहा परिचालन

पटरी की मरम्मत और सुरक्षा जांच के दौरान करीब 40 मिनट तक अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित रहा. रेलकर्मियों की तत्परता और पोर्टर की सतर्कता के कारण संभावित गंभीर रेल दुर्घटना टल गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन