PHOTOS: दानापुर में 15वीं बिहार बटालियन का 47वां स्थापना दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Updated:
1 / 8
बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में 15वीं बिहार बटालियन का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में सेना के अधिकारी, जेसीओ और जवान मौजूद रहे.
फुल स्क्रीन में देखें

बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में 15वीं बिहार बटालियन का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में सेना के अधिकारी, जेसीओ और जवान मौजूद रहे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
15वीं बिहार बटालियन का मनाया गया स्थापना दिवस
फुल स्क्रीन में देखें

15वीं बिहार बटालियन का मनाया गया स्थापना दिवस

बिहार रेजीमेंट केंद्र, दानापुर में 15वीं बिहार बटालियन के स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. अधिकारियों और जवानों ने बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद किया.

3 / 8
1 सितंबर 1980 को हुई थी बटालियन की स्थापना
फुल स्क्रीन में देखें

1 सितंबर 1980 को हुई थी बटालियन की स्थापना

15वीं बिहार बटालियन की स्थापना 1 सितंबर 1980 को दानापुर कैंट में लेफ्टिनेंट कर्नल दयानंद मलिक के नेतृत्व में हुई थी. स्थापना के बाद से बटालियन ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

4 / 8
1982 में मिला था बटालियन को ध्वज
फुल स्क्रीन में देखें

1982 में मिला था बटालियन को ध्वज

24 फरवरी 1982 को बटालियन के कैप्टन आरएस बुचे ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल केवी कृष्ण राव, पीवीएसएम से बटालियन का ध्वज प्राप्त किया था. इस ऐतिहासिक पल को भी स्थापना दिवस पर याद किया गया.

5 / 8
युद्ध और शांति काल में निभाई अहम भूमिका
फुल स्क्रीन में देखें

युद्ध और शांति काल में निभाई अहम भूमिका

15वीं बिहार बटालियन ने स्थापना के बाद युद्ध और शांति काल में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. बटालियन के सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए अलग-अलग मौकों पर साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया.

6 / 8
वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
फुल स्क्रीन में देखें

वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

स्थापना दिवस के अवसर पर असम राइफल्स के अतिरिक्त महानिदेशक सह कर्नल ऑफ द रेजिमेंट मेजर जनरल जय सिंह बैंसला (एसएम) ने रेजिमेंट के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 / 8
सेना के कई अधिकारी रहे मौजूद
फुल स्क्रीन में देखें

सेना के कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रेजिमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा, ग्रुप कैप्टन मृणाल रंजन, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार सिंह, फ्लाइट लेफ्टीनेंट पंकज समेत सेना और एयरफोर्स के अधिकारी मौजूद रहे.

8 / 8
वंदे मातरम्' से गूंजा परिसर
फुल स्क्रीन में देखें

वंदे मातरम्' से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान सेना बैंड ने 'वंदे मातरम्' और रेजिमेंटल गीत की प्रस्तुति दी. देशभक्ति से भरी धुनों के बीच पूरा परिसर गौरव और श्रद्धा के माहौल में नजर आया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन