सीसीटीवी से खुलासा: चोरी का सामान बेचने जा रहे थे बदमाश, पिकअप समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में चोर

पटना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है.

विज्ञापन

पटना से एसके सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna Crime News : फतुहा नदी थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के दो चांदी के बेरा, एक वृद्ध महिला से छीनी गयी जिउतिया का गला हुआ सोना तथा चोरी का सामान बरामद किया है. चोरी का सामान ले जा रहे एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है.

सीसीटीवी से हुई चांदी के बेरा चोरी की पहचान

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को वादी कुंदन कुमार सिंह ने आवेदन देकर अपने दो वर्षीय पुत्र के हाथ में पहने चांदी के दो बेरा घर के पास से चोरी होने की शिकायत की थी. इस संबंध में नदी थाना कांड संख्या 352/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पारस राय निवासी जेठुली थाना नदी के पुत्र शिवम कुमार (22) को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी के दोनों चांदी के बेरा बरामद हुए.

वृद्ध महिला से छीनी जिउतिया का सोना बरामद

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 20 दिन पूर्व फतेहजामपुर के पास एक वृद्ध महिला से छीनी गयी जिउतिया भी बरामद की गयी. उक्त जिउतिया को कच्ची दरगाह के पास सोना दुकानदार मनीष कुमार (24) के माध्यम से गला हुआ सोना के रूप में बरामद किया गया. इस मामले में नदी थाना कांड संख्या 332/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 को पहले ही दर्ज है.

पिकअप में चोरी का सामान ले जा रहे थे आरोपित

वहीं, टेढ़ीपुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोका. पुलिस को देखकर चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद इम्तियाज (24) और अमित कुमार (18) के रूप में हुई.

पूछताछ में दोनों ने बताया कि जेठुली गांव के मैरिज हॉल के पास खड़े हाईवा से चोरी किए गए पत्ती सेट एवं क्राउन सेट को सिटी में कबाड़ी दुकान पर बेचने जा रहे थे. पुलिस ने पिकअप सहित चोरी का सामान जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

चारों आरोपित भेजे गये जेल

गिरफ्तार आरोपितों में शिवम कुमार (22), मनीष कुमार (24), पिकअप चालक मोहम्मद इम्तियाज (24) और अमित कुमार (18) शामिल हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन