महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा को लेकर मुंगेर पुलिस अलर्ट, ''अभया ब्रिगेड'' की सतत निगरानी

Updated:
विज्ञापन
धरहरा में अभया ब्रिगेड कि टीम, शहर के नोट्रेडम एकेडमी मुंगेर में छात्राओं से बात करते हैं टीम की महिला पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

धरहरा में अभया ब्रिगेड कि टीम, शहर के नोट्रेडम एकेडमी मुंगेर में छात्राओं से बात करते हैं टीम की महिला पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

मुंगेर पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड अभियान शुरू किया है। स्कूल-कॉलेजों में पुलिस की विशेष निगरानी और जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

मुंगेर, महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुंगेर पुलिस द्वारा अभया ब्रिगेड अभियान को पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वर्दीधारी और सादे लिबास में पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण कर रहे हैं. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों और शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है. अभया ब्रिगेड मैं तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने शहर के नेटवर्क दम अकैडमी मुंगेर कि बाहर अभियान को अंजाम दिया वही सुदूर धरारा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लस टू धरहरा तक अभियान का असर देखा गया.

अभया ब्रिगेड का उद्देश्य छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके भीतर सुरक्षा का विश्वास पैदा करना है. इसके लिए पुलिस टीम नियमित रूप से शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं से संवाद कर रही है और उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दे रही है. पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है.

छात्राओं को घटना की सूचना पुलिस को देने की अपील उन्होंने बताया कि छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़खानी, पीछा करने (स्टॉकिंग), सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. साथ ही हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की त्वरित सहायता सेवाओं की भी जानकारी दी जा रही है. एसपी ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा मुंगेर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

पुलिस का सहयोग करने की अपील

उन्होंने अभिभावकों और आम नागरिकों से भी अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें. अभया ब्रिगेड के माध्यम से मुंगेर पुलिस सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है.


विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन