75 वर्षीय दिव्यांग कांवरिया की अटूट आस्था, दंडवत यात्रा कर जा रहे देवघर

Updated:
विज्ञापन
एक हाथ के बल दंड देते जा रहे कावरिया | Prabhat Khabar Network

एक हाथ के बल दंड देते जा रहे कावरिया | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के 75 वर्षीय दिव्यांग सोमन राय की अटूट आस्था, सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उनकी भक्ति बनी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा।

विज्ञापन

असरगंज (मुंगेर). असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का एक ऐसा अद्भुत दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 75 वर्षीय सोमन राय जन्म से ही एक हाथ से दिव्यांग हैं. उनके हाथ में केवल एक ही उंगली है, लेकिन उनके हौसले और बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास के आगे उनकी शारीरिक कमजोरी भी छोटी पड़ जाती है.

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर कर रहे दंडवत यात्रा

सोमन राय सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं. कच्ची कांवरिया पथ में कमराय के समीप उन्होंने बताया कि बाबा से कोई मन्नत नहीं मांगी है. यह यात्रा वे केवल अपनी श्रद्धा, आस्था और भक्ति के भाव से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस कठिन यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी महसूस नहीं हो रही, क्योंकि उनका विश्वास है कि बाबा स्वयं मुझे अपने धाम तक ले जा रहे हैं. सोमन राय ने यह भी बताया कि वे खेती-बाड़ी का सारा काम, गेहूं और मक्का की कटाई, स्वयं एक हाथ से करते हैं.

इस कठिन आध्यात्मिक यात्रा में उनका पूरा परिवार भी उनके साथ चल रहा है. उनकी अटूट आस्था और दृढ़ संकल्प श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन