जवाहर नवोदय विद्यालय खड़गपुर में पीटीसी सामान्य सभा आयोजित, 150 से अधिक अभिभावकों ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पीटीसी में उपस्थित अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जवाहर नवोदय विद्यालय, खड़गपुर में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पेरेंट-टीचर काउंसिल की सामान्य सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में 150 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की.

विज्ञापन

JNV PTC Meeting: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खड़गपुर में शनिवार को पेरेंट-टीचर काउंसिल (पीटीसी) की सामान्य सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 150 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया. सभा का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा प्रत्येक प्रखंड से एक पुरुष और एक महिला अभिभावक प्रतिनिधि का पीटीसी सदस्य के रूप में लोकतांत्रिक तरीके से चयन करना था.

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद छात्राओं ने संगीत शिक्षक राजीव कुमार एवं मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया.

विद्यालय और अभिभावकों के समन्वय पर दिया जोर

JNV PTC Meeting: प्राचार्य अरुण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद, विश्वास और सहयोग बेहद आवश्यक है. उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षा परिणाम, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता, पीएम श्री योजना के तहत संचालित नवाचारों तथा परिसर में हुए विकास कार्यों की जानकारी अभिभावकों को दी.

पीटीसी की भूमिका पर हुई विस्तृत चर्चा

वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार ने पीटीसी की संरचना, उद्देश्य और विद्यालय के विकास में अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनती है तथा विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलता है.

पावर प्वाइंट प्रस्तुति से दिखाई उपलब्धियां

कार्यक्रम के दौरान सबा कौसर एवं शुभम जायसवाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विकास कार्यों का विस्तृत प्रदर्शन किया. इससे अभिभावकों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मिली.कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार नीरज एवं प्रभुद्ध पांडेय ने किया. अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन