दुमका-पटना एक्सप्रेस के बाथरूम में छिपी थी शराब की खेप, 24 बोतल विदेशी शराब और 35 कैन बीयर बरामद
बरामद शराब का जखीरा | Prabhat Khabar Network
दुमका-पटना एक्सप्रेस में शराब तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरपीएफ की टीम ने स्लीपर कोच के बाथरूम में प्लाईवुड के अंदर छिपाकर रखी 24 बोतल विदेशी शराब और 35 कैन बीयर जब्त की. शराब पश्चिम बंगाल से पटना ले जाई जा रही थी. पुलिस अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी है.
Jamalpur Train Liquor Seizure: जमालपुर, दुमका से पटना जा रही 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस में मंगलवार की देर रात आरपीएफ सीआईबी की टीम ने शराब तस्करी के प्रयास का खुलासा किया. ट्रेन के स्लीपर कोच के बाथरूम में प्लाईवुड स्ट्रक्चर के अंदर छिपाकर रखी गयी विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद की गयी. टीम ने मौके से 24 बोतल अवैध विदेशी शराब और 35 कैन बीयर जब्त की. शराब को पश्चिम बंगाल से तस्करी कर पटना ले जाने की बात सामने आयी है.
बाथरूम के अंदर छिपाकर रखी गयी थी शराब
जानकारी के अनुसार आरपीएफ सीआईबी के आईपीएफ सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में टीम दुमका-पटना एक्सप्रेस की जांच कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या दो के सामने की तरफ दाहिने बाथरूम के प्लाईवुड स्ट्रक्चर के अंदर शराब छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने तलाशी ली, तो वहां शराब और बीयर की खेप बरामद हुई.
बरामद शराब में 750 एमएल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 18 बोतल और 750 एमएल स्नोस्की सुप्रीम क्राफ्टेड वोडका की छह बोतल शामिल है. इसके अलावा हवार्ड 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बीयर के 35 कैन भी बरामद किये गये.
यात्रियों से पूछताछ के बाद भी नहीं मिला मालिक
शराब बरामद होने के बाद सीआईबी टीम ने स्लीपर कोच संख्या दो में मौजूद रेल यात्रियों से पूछताछ की. टीम ने यात्रियों से शराब के संबंध में जानकारी ली, लेकिन किसी यात्री ने शराब के बारे में जानकारी होने की बात नहीं कही. किसी ने भी यह दावा नहीं किया कि बरामद शराब उसकी है.
इसके बाद शराब को जब्त कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. लावारिस हालत में बरामद शराब को लेकर रेल थाना जमालपुर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
लावारिस विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में रेल थाना जमालपुर में कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन के बाथरूम में शराब की यह खेप किसने छिपायी थी और इसे किसके पास पटना पहुंचाया जाना था.
शराब को इस तरह बाथरूम के प्लाईवुड स्ट्रक्चर के अंदर छिपाकर ले जाने से यह भी स्पष्ट होता है कि तस्कर रेल मार्ग का इस्तेमाल करते हुए शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
Jamalpur Train Liquor Seizure: लंबी दूरी की ट्रेनों में तस्करी पर लगातार नजर
इन दिनों लंबी दूरी की ट्रेनों में अवैध विदेशी शराब और गांजा जैसी सामग्री की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. आरपीएफ सीआईबी की टीम भी लगातार ट्रेनों और संदिग्ध स्थानों की जांच कर रही है. जांच के दौरान कई मौकों पर अवैध सामग्री बरामद की गयी है.
दुमका-पटना एक्सप्रेस में हुई इस कार्रवाई में भी शराब को सामान्य सामान की तरह साथ रखने के बजाय ट्रेन के बाथरूम के अंदर छिपाया गया था. सीआईबी टीम की जांच में शराब की खेप बरामद होने के बाद इसे जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है.
Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा
Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए