अंकित हत्याकांड में परिजनों का फूटा गुस्सा, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

थाना से बाहर निकलते मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

25 वर्षीय अंकित कुमार की निर्मम हत्या के बाद परिजन पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं. उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की है. परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Murder Case: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मनिया चौराहा निवासी 25 वर्षीय अंकित कुमार हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन शनिवार को थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस से आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की. परिजनों का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भारी नाराजगी है.

विज्ञापन

घर से निकला, अगले दिन बगीचे में मिला शव

मृतक के पिता भीम यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 11:58 बजे अंकित कुमार घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. पूरी रात खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. अगले दिन 5 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि रामदेव सिंह यादव के बगीचे में एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई.

धारदार हथियार से हत्या का आरोप

Murder Case: भीम यादव का आरोप है कि उनके पुत्र की धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई. उन्होंने कहा कि पहचान छिपाने की नीयत से उसके चेहरे को भी बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया था. उन्होंने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताया है.

महिला पर साजिश रचने का आरोप

प्राथमिकी आवेदन में मृतक के पिता ने पड़ोस की महिला सरिता कुमारी उर्फ निशा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घटना से दो-तीन दिन पहले मुर्गी बेचने के दौरान अंकित का महिला से विवाद हुआ था. आरोप है कि महिला ने उसी दौरान दो-चार दिनों के भीतर जान से मरवा देने की धमकी दी थी और उसके दो दिन बाद ही अंकित की हत्या हो गई.

परिजनों ने आंदोलन की दी चेतावनी

थाना पहुंचे परिजनों ने कहा कि यदि जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे और वरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत करेंगे. उनका आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हो रही है.

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की हो रही जांच

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन सहित सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार इस मामले में कथित आरोपी के पिता से पूछताछ की जा रही है. वैज्ञानिक साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन