विभाग बदल सकता है, लेकिन मेरा संकल्प नहीं… बिहार के मंत्री बोले- अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं

Updated:
विज्ञापन

विजय सिन्हा

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि विभाग बदल सकता है, लेकिन बिहार के लोगों की जमीन सुरक्षित रखने और भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई करने का उनका संकल्प नहीं बदलेगा.

विज्ञापन

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में आयोजित ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया. राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि विभाग बदल जाने से उनका काम और सोच नहीं बदली है. उन्होंने मंच से कहा कि अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं. पूरे बिहार के लोगों की चिंता है और उनकी जमीन सुरक्षित रखने का संकल्प आज भी कायम है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृषि मंत्री बोले- कार्रवाई शुरू करता हूं तो विभाग बदल जाता है

विजय सिन्हा ने अपने संबोधन में बिना किसी का नाम लिए भ्रष्ट लोगों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी गड़बड़ी या बेईमानी पर कार्रवाई शुरू करते हैं, तब तक उनका विभाग बदल दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई करते हैं, लेकिन एग्जाम में सवाल दूसरे सब्जेक्ट का आ जाता है. फिर भी पूरी मेहनत से काम करते हैं. जो पढ़ाने वाले लोग हैं, वही गड़बड़ी करने लगते हैं. जब उनकी पोल खुलती है और हम कार्रवाई शुरू करते हैं, तब लोग परेशान होने लगते हैं.

इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि राजस्व विभाग से हटने के बाद उन्हें राहत मिल जाएगी. लेकिन उनका स्वभाव और काम करने का तरीका नहीं बदलने वाला. उन्होंने कहा कि मौसम अपने हिसाब से चलता है और इंसान का स्वभाव भी वैसा ही रहता है. विभाग बदल सकता है, लेकिन जनता के लिए काम करने का इरादा नहीं बदलता.

जमीन सुरक्षा का मुद्दा फिर उठाया

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों की जमीन सुरक्षित रहे, इसके लिए वह आगे भी आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने साफ कहा कि चाहे कोई भी विभाग मिले, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा.

Also Read: गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता समेत 15 एक्सप्रेसवे बदल देंगे बिहार की तस्वीर, कई शहरों की दूरी होगी आधी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन