मुंगेर में भीषण गर्मी में शोपीस बना प्याऊ का वाटर कूलर,नहीं मिल रहा ठंडा पानी

Updated:
विज्ञापन

वाटर कूलर लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है.

Jamalpur News: मुंगेर के जमालपुर स्थित जुबली वेल महावीर मंदिर के पास नगर परिषद द्वारा लगाया गया वाटर कूलर इन दिनों लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा है. भीषण गर्मी के बीच खराब कूलिंग सिस्टम के कारण राहगीरों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जमालपुर, मुंगेर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Jamalpur News: रेल नगरी जमालपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जुबली वेल चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप नगर परिषद द्वारा बनवाया गया प्याऊ इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. भीषण गर्मी के बावजूद प्याऊ में लगा वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

गर्मी में राहत देने वाला प्याऊ बना परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले प्याऊ की मरम्मत कर वाटर कूलर को चालू किया गया था. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उसका कूलिंग सिस्टम फिर से फेल हो गया.

ऐसे में वाटर कूलर से सामान्य पानी तो निकल रहा है, लेकिन ठंडा पानी नहीं मिलने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है.

पूरे दिन चौक पर जुटते हैं सैकड़ों लोग

जुबली वेल चौक जमालपुर का प्रमुख व्यावसायिक और यातायात केंद्र माना जाता है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं.

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि चौक पर करीब 30 से 40 दुकानदार दिनभर व्यवसाय करते हैं. वहीं रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो और ठेला चालक भी यात्रियों के इंतजार में घंटों यहां खड़े रहते हैं.

इसके अलावा हजारों राहगीर इस मार्ग से गुजरते हैं, जो गर्मी से राहत पाने के लिए प्याऊ तक पहुंचते हैं.

ठंडे पानी के लिए खर्च करने को मजबूर लोग

भीषण गर्मी और उमस के बीच जब लोग ठंडे पानी की उम्मीद लेकर वाटर कूलर तक पहुंचते हैं तो उन्हें निराशा हाथ लगती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी में अब उन्हें पैसे देकर बोतलबंद या दुकान से ठंडा पानी खरीदना पड़ रहा है.

लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द वाटर कूलर की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को गर्मी में राहत मिल सके.

नगर परिषद से कार्रवाई की मांग तेज

स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सार्वजनिक प्याऊ लोगों के लिए बड़ी राहत होते हैं. ऐसे में वाटर कूलर का खराब रहना नगर परिषद की लापरवाही को दर्शाता है.

लोगों ने प्रशासन से तत्काल तकनीकी खराबी दूर कर प्याऊ को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन