राजस्थान में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Women cover hot summer day

भीषण गर्मी के बीच छाता लेकर जाती महिलाएं, फोटो पीटीआई

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी दो तीन दिन जारी रहेगी. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी (हीटवेव) एवं समर नाइट का दौर अगले 2-3 दिन जारी रहने की पूरी संभावना है. इस दौरान ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है. राज्य के बीकानेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

28 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी. आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने तथा जून के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. जयपुर मौसम केंद्र ने बताया कि इस आंधी बारिश के असर से 29 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का मिजाज?

मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान कहीं कहीं पर उष्ण लहर दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस कोटा में रहा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola