Video: कंगना का पारा हाई, किसे बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं?
बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Photo/X)
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का अधिकारियों पर भड़कने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने अधिकारियों को 'फूहड़' बताते हुए उनके रवैये पर सवाल उठाए हैं. सांसद निधि के कम खर्च होने से वे खासी नाराज दिखीं.
मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगना दिशा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाती और काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. सांसद निधि के तहत उपलब्ध करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये खर्च होने पर कंगना अधिकारियों पर भड़क उठीं.
वायरल वीडियो में कंगना अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहती सुनाई दे रही हैं, “मैं मीडिया के सामने क्या बोलूं कि ये अधिकारी यहां केवल तनख्वाह खाने के लिए बैठे हैं. महा सुस्त और महा फूहड़ किस्म के लोग हैं, जिन्होंने कुर्सियां ली हुई हैं.”
ये भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी, 1911 से यहां हो रही थी नमाज
सांसद निधि करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये हुए खर्च
बैठक के दौरान कंगना ने सांसद निधि के तहत उपलब्ध करीब 11 करोड़ रुपये में से सिर्फ 50-60 लाख रुपये खर्च होने पर अधिकारियों पर भड़क उठीं. अधिकारियों के काम करने के तरीके और विकास कार्यों में कथित देरी को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों से काम की प्रगति और फंड के इस्तेमाल की रिपोर्ट मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए