वैशाली : STF ने राजस्थान में सोना लूट कांड के आरोपित समेत तीन अपराधियों को किया ढेर, दो AK-47 बरामद

हाजीपुर :जिले के महनार थाने के बहलोलपुर दियारा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने मनीष गैंग के तीन अपराधियों को मार गिराया है. साथ ही मौके से दो एके-47, एक राइफल, एक पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के महनार थाने की हसनपुर […]
हाजीपुर :जिले के महनार थाने के बहलोलपुर दियारा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने मनीष गैंग के तीन अपराधियों को मार गिराया है. साथ ही मौके से दो एके-47, एक राइफल, एक पिस्टल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के महनार थाने की हसनपुर दक्षिणी पंचायत के बहलोलपुर दियारा में अपराधियों के जमा होने की सूचना मिलने पर पटना की एसटीएफ टीम ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस ने मनीष गैंग के तीन अपराधियों की मौत हो गयी. वहीं, कई अपराधियों को गोली लगने की सूचना है. बताया जाता है कि पुलिस ने मौके से दो एके-47 हथियारों की बरामदगी की है. साथ ही दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हैं. पटना एसटीएफ ने पुष्टि करते हुए बताया है कि दो एके-47 समेत राइफल और पिस्टल की भी बरामदगी की गयी है. वहीं, वैशाली के आरक्षी अधीक्षक ने अभी ऑपरेशन जारी रहने का बात कही है.
एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्ष्णन ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि मारे गये अपराधियों के तार राजस्थान के सोना लूट कांड से जुड़े हैं. मारे गये तीन अपराधियों में से दो की पहचान हुई है. इनमें राजस्थान में सोना लूट समेत कई संगीन कांडों में शामिल मनीष के अलावा खान भी मारा गया. तीसरे अपराधी की शिनाख्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




