वैशाली: भगवानपुर में चोरों का तांडव, एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

वैशाली में एक ही रात में गांव के कई घरों में चोरी

Hajipur News: वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कैलीटांड गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया. नगदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Hajipur News (सत्येन्द्र कुमार सिंह): वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बुधवार की रात कैलीटांड गांव में चोरों ने एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवारों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

नगदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

गृहस्वामी वृज देवी, पति स्वर्गीय नंद किशोर सिंह तथा रंजन कुमार, पिता स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह ने भगवानपुर थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. रंजन कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि बुधवार देर रात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर 75 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए.

वहीं वृज देवी ने अपने आवेदन में बताया कि चोरों ने उनके घर में घुसकर 20 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर के आसपास के दो मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिन्हें खंगालने पर चोरों का सुराग मिल सकता है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी में पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना से कैलीटांड गांव के लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.

Also Read: राजापाकर में राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन, भूमि संबंधी आवेदन पोर्टल पर अपलोड

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन