वैशाली के जंदाहा में सहयोग शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे उमेश कुशवाहा, 61 आवेदन में 18 का मौके पर हुआ समाधान

Updated:
विज्ञापन

उमेश कुशवाहा

जंदाहा में आयोजित सहयोग शिविर में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 61 आवेदनों में से 18 का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया. उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

विज्ञापन

Hajipur News: जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर बेदौलिया पंचायत भवन परिसर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पीएम सूर्य घर योजना और लघु उद्योग पर दिया जोर

उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में पीएम सूर्य घर योजना एवं लघु उद्योगों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है.

विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

शिविर के दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने लोगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया.

जॉब कार्ड और विभिन्न प्रमाण पत्रों का हुआ वितरण

शिविर में स्थानीय प्रशासन की ओर से लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा आवासीय प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.

61 आवेदन मिले, 18 का मौके पर हुआ समाधान

सहयोग शिविर में कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 43 आवेदन संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे गए.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया विभा कुमारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अनुपलाल सिंह, एसडीपीओ महुआ संजीव कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ रविशंकर, अंचल पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी, उपमुखिया कुंदन कुमार, चंदन कुमार चौधरी, सरपंच शिवचंद्र सहनी, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, रत्नेश साह, राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन