सोनपुर मंडल में रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

परामर्शदात्री समिति बैठक

सोनपुर मंडल में रेल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रियों की समस्याओं और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल सभागार में बुधवार को मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की छठी बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने की. बैठक में समिति के 11 सदस्य उपस्थित रहे और रेल यात्रियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में मंडल क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्टेशनों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व्यवस्था तथा यात्रियों की अन्य समस्याओं एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

समिति के सदस्यों ने यात्रियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर मंडल प्रशासन ने गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

'बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाएं हमारी प्राथमिकता' : डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि सोनपुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को रेल प्रशासन और यात्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए उनके सहयोग की सराहना की.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

यात्री हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. इसमें यात्री हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुविधाजनक और जनोन्मुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर


विज्ञापन
अभिषेक कुमार

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन