बिहार में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट, 6 से 8 से अगस्त तक जारी रहेगा आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर

Bihar Rain Alert: बिहार में 6 से 8 अगस्त तक मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. घर से निकलने से पहले अपने जिले का अपडेट जरूर जान लें.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक कई जिलों में बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 6 अगस्त को दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 7 अगस्त को ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. 8 अगस्त को पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

6 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

6 अगस्त को किशनगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

येलो अलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार और अररिया में जारी किया गया है.

7 अगस्त को इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

7 अगस्त को कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज बारिश, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है. येलो अलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में रहेगा.

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में इस दिन कोई मौसम अलर्ट नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

8 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

8 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में जारी किया गया है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

येलो अलर्ट सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, गया, नवादा, जमुई, बांका, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में रहेगा. खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर में इस दिन कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं है.

इसे भी पढ़ें:  Pappu Yadav: राजद की करारी हार पर पप्पू यादव ने तेजस्वी को घेरा, बोले- जनता से कट चुके हैं RJD के बड़े नेता



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन