यात्रियों की सुविधा के लिए सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलेगी, हाजीपुर में भी होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की है। हाजीपुर के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन का पूरा रूट और समय यहाँ देखें।

विज्ञापन

Hajipur News : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते परिचालित होगी.

विज्ञापन

16 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इनमें तीन थर्ड एसी, आठ स्लीपर, चार सामान्य (जनरल) और दो एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे.

नई दिल्ली से 6 अगस्त, सुपौल से 8 अगस्त से परिचालन

गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल का परिचालन 6 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा. ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 8:53 बजे सोनपुर, 9:05 बजे हाजीपुर, 10:10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 12:35 बजे बरौनी, 1:03 बजे बेगूसराय होते हुए सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी.

वापसी का समय भी जारी

वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल 8 अगस्त से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 7:45 बजे खुलेगी. यह 9:35 बजे सहरसा, 1:30 बजे शाहपुर पटोरी, 2:50 बजे हाजीपुर और 3:05 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें : महुआ पुलिस ने देशी शराब लदी पिकअप वैन जब्त की, भाग निकला चालक और धंधेबाज



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन