हाजीपुर में राजभाषा पखवाड़ा: हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम, आलोक रंजन द्वितीय

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के दौरान महाप्रबंधक व अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में राजभाषा पखवाड़े के तहत हिंदी वाक् प्रतियोगिता संपन्न. 'डिजिटल क्रांति' और 'पुस्तकें बनाम सोशल मीडिया' विषयों पर हुई चर्चा. रिंकी कुमारी ने जीता पहला स्थान.

विज्ञापन

Hindi Speech Competition Hajipur : हाजीपुर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर परिसर में राजभाषा पखवाड़ा के तहत विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित दो विषयों में से किसी एक विषय पर अपनी बात रखनी थी.

विज्ञापन

दो विषयों पर हुई प्रतियोगिता

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सभी 22 सदस्य कार्यालयों को प्रतियोगिता के आयोजन की पूर्व सूचना दी गयी थी. हिंदी वाक् प्रतियोगिता के लिए डिजिटल क्रांति के दौर में राजभाषा’ और ‘पुस्तकें बनाम सोशल मीडिया’ विषय निर्धारित किये गये थे.

राजभाषा के प्रयोग को मिलेगा प्रोत्साहन

उप महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव केशव त्रिपाठी ने कहा कि राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर नराकास की ओर से हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. इससे कर्मियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और सदस्य कार्यालयों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा.

रिंकी कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

निर्णायक मंडल में आयकर अधिकारी संदीप कुमार रौशन और वरिष्ठ प्रबंधक संतोष कुमार मौजूद रहे. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संदीप कुमार रौशन ने कहा कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार में इस तरह के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने प्रतिभागियों से हिंदी के वाक्य-विन्यास और वर्तनी पर विशेष ध्यान देने की अपील की. वरिष्ठ प्रबंधक संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी.

निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मौके पर ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया. इसमें रिंकी कुमारी ने प्रथम, आलोक रंजन ने द्वितीय और नवीन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नंदन दास को प्रेरणा पुरस्कार दिया गया.

काव्य-संगोष्ठी में कवियों ने बांधा समां

इसी क्रम में नराकास, हाजीपुर की ओर से काव्य-संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता उप महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव केशव त्रिपाठी ने की. उन्होंने आमंत्रित कवियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी के विकास के लिए सृजनात्मक वातावरण का होना आवश्यक है.

काव्य-संगोष्ठी में मनीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मो. सलीम अख्तर अंसारी, महादेव मंडल और अरविंद कुमार झा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं.

कवि विजय कुमार विनीत ने की अध्यक्षता

कवि विजय कुमार विनीत ने काव्य-संगोष्ठी की अध्यक्षता की. उन्होंने संवेदनशील कविताओं की प्रस्तुति दी, जिनमें भाषा से लेकर इतिहास तक के विभिन्न पक्षों को अभिव्यक्त किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और सदस्य कार्यालयों के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे और अंत तक काव्य-संगोष्ठी का आनंद लिया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक राजकिशोर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक राजीव रंजन सिन्हा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन