टिकट जांच अभियान तेज, एक दिन में पकड़े गए दो हजार बिना टिकट यात्री, 26 लाख से अधिक का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

टिकट जांच करते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में रेलवे के मेगा टिकट जांच अभियान में 2870 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। इनसे ₹26.25 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन ने वैध टिकट के साथ यात्रा की अपील की है।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर भारतीय रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा क्षेत्र में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार सघन जांच की जा रही है. सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया समेत विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

2870 यात्रियों पर कार्रवाई

वाणिज्य विभाग, टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले कुल 2870 यात्रियों को पकड़ा. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 26 लाख 25 हजार 330 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ.

सितंबर में 2.78 करोड़ का राजस्व

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सितंबर महीने में 21 सितंबर तक सोनपुर मंडल ने टिकट जांच अभियान के तहत कुल 32 हजार 164 मामलों का निपटारा किया है. इन मामलों से रेलवे को कुल दो करोड़ 78 लाख 11 हजार 226 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.

वैध टिकट के साथ यात्रा की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और सफर के दौरान रेलवे के नियमों का पूरी तरह पालन करें. बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े जाने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेल राजस्व की सुरक्षा के लिए टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन