महनार वाया नदी में स्नान के दौरान डूबा बच्चा, काफी मशक्कत के बाद जाल से निकाला शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महनार के जलालपुर में वाया नदी में स्नान के दौरान 9 साल के कृष की दुखद मौत हो गई. बच्चे को बचाने का प्रयास नाकाम रहा, गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Hajipur News : महनार प्रखंड की महमदपुर पंचायत के जलालपुर गांव स्थित वाया नदी में मंगलवार को स्नान करने के दौरान डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी इंद्रजीत चौधरी के नौ वर्षीय पुत्र कृष कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

श्राद्ध के क्षौरकर्म के बाद गया था स्नान करने

बताया गया कि पड़ोस में कुछ दिन पूर्व लखेन्द्र चौधरी की मृत्यु हुई थी. मंगलवार को आयोजित श्राद्ध के क्षौरकर्म के सिर मुंडन कार्यक्रम में कृष कुमार भी अपने परिजनों के साथ शामिल हुआ था. कार्यक्रम के बाद वह अन्य लोगों के साथ वाया नदी में स्नान करने चला गया. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

जाल के सहारे निकाला गया बच्चा

कृष के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की. सूचना मिलने पर कुछ लोग जाल लेकर पहुंचे. सामाजिक कार्यकर्ता भोला मिश्रा, शाह मोहम्मद, रामचंद्र सहनी, धनेश सहनी, पवन सहनी, मक्खन सहनी, संजीव सहनी, अनुप सहनी समेत अन्य लोगों ने काफी प्रयास के बाद जाल के सहारे कृष को पानी से बाहर निकाला. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना की सूचना महनार थाना और अंचलाधिकारी को दी गयी. सूचना मिलने पर महनार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की अग्रेतर कार्रवाई में जुट गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद कृष के माता-पिता, भाई-बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद पूरे जलालपुर गांव में शोक की लहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन