हाजीपुर के बसंता की घटना, घर का ताला तोड़कर 1.05 लाख नकद और आभूषण ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद बिखरा सामान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के लालगंज में चोरों ने घर का ताला तोड़ ₹1.05 लाख नकद व गहने चुरा लिए. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Hajipur News : लालगंज थाना क्षेत्र के बबुआ बसंता गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर गांव निवासी पिंटू कुमार चौरसिया ने लालगंज थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौटे तो खुला था मुख्य दरवाजा

पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि सोमवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचा. घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर उसे संदेह हुआ. अंदर जाने पर अन्य कमरों के दरवाजों के ताले टूटे मिले. घर का सामान भी बिखरा पड़ा था.

गोदरेज से नकदी और ट्रंक से आभूषण चोरी

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने गोदरेज में रखे करीब एक लाख पांच हजार रुपये नकद चुरा लिये. इसके अलावा ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण भी ले गये. नकदी और आभूषण समेत चोरी गये सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी गयी है.

पहचान के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ चोरी की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाये. पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन