महुआ पुलिस ने देशी शराब लदी पिकअप वैन जब्त की, भाग निकला चालक और धंधेबाज
बरामद शराब लदी वैन | Prabhat Khabar Network
पटना मध निषेध पुलिस ने गुप्त सूचना पर महुआ में बड़ी कार्रवाई की है. देशी शराब लदी एक पिकअप वैन जब्त की गई है. हालांकि, चालक और धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे.
पटना मध निषेध पुलिस ने गुप्त सूचना पर पीछा कर बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ पुलिस के सहयोग से देशी शराब लदी एक पिकअप वैन जप्त कर ली. इस दौरान चालक और धंधेबाज भाग निकला. महुआ पुलिस बरामद वैन को जप्त कर थाना ले गई.
जानकारी के अनुसार पटना मध निषेध पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वैन देशी शराब लेकर महुआ की ओर जा रही है. तभी इसकी सूचना महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद को देते हुए पीछा करना शुरू कर दी. इस दौरान बुधवार की अहले सुबह महुआ थाना क्षेत्र के सुपौल टरिया गांव में कटहरा थाना क्षेत्र के सीमा नारंगी सरसीकन में चालक और धंधेबाज वैन खड़ी कर भाग निकला. जिसे महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद के निर्देश पर गस्ती पुलिस प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शराब लदी वैन को जप्त कर महुआ थाना पहुंची. पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए