महुआ में 108 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब, अपराध की जांच और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

Hajipur News: वैशाली के महुआ में नगर परिषद द्वारा लगाए गए 108 सीसीटीवी कैमरों में अधिकांश खराब पड़े हैं. फुटेज नहीं मिलने से पुलिस को अपराध की जांच और साक्ष्य जुटाने में दिक्कत हो रही है.
Hajipur News: (दिलीप कुमार) महुआ थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा लगाए गए अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं. इससे आपराधिक घटनाओं की जांच में पुलिस को साक्ष्य जुटाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और निगरानी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है.
108 कैमरों में कई लंबे समय से बंद
जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने महुआ बाजार और विभिन्न वार्डों के प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 108 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. इनमें से कई कैमरे स्थापना के कुछ समय बाद ही खराब हो गए और अब आधे से अधिक कैमरे काम नहीं कर रहे हैं.
चोरी और मारपीट की घटनाओं में नहीं मिल रही फुटेज
कैमरे बंद रहने के कारण चोरी, झपटमारी, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं के मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाती. इससे पीड़ितों को न्याय दिलाने और आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलें बढ़ रही हैं.
पुलिस ने जताई चिंता
इस संबंध में पूछे जाने पर महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि कैमरों के खराब होने की सूचना संबंधित एजेंसी को दी जाती है, लेकिन कई बार इस पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती. इससे जांच कार्य प्रभावित होता है.
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: कार्यपालक पदाधिकारी
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत प्राप्त होते ही खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराई जाएगी.
स्थानीय लोगों ने की जल्द सुधार की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों का सुचारु रूप से चालू रहना जरूरी है. लोगों ने नगर परिषद से जल्द मरम्मत कर कैमरों को फिर से चालू करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










