औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, किसानों को मौसम का ध्यान रखकर खेती करने की सलाह

विज्ञापन

(औरंगाबाद के कुटुंबा से विश्वनाथ पांडेय)

विज्ञापन

Aurangabad Weather Update: औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का दोहरा स्वरूप देखने को मिल रहा है. एक ओर तेज धूप, उमस और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं उत्तर बिहार के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने औरंगाबाद सहित राज्य के कई जिलों के लिए गुरुवार और शुक्रवार को बारिश तथा वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

अगले दो दिन तक रह सकता हैं उमस गर्मी

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनुप कुमार चौबे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से तक पहुंच चुका है. बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने के कारण बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि दक्षिण बिहार के जिलों में अगले एक-दो दिनों तक गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है.

आज के बाद तापमान में आ सकती है गिरावट

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसून की प्रगति अनुकूल बनी हुई है और 11 जून के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

किसान लोग विशेष ध्यान दें

डॉ. चौबे ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या अन्य असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचना चाहिए.

दक्षिण बिहार के कई जिलों को मिल सकती है गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून की रफ्तार और तेज होगी, जिसका असर बिहार के अधिकांश जिलों में देखने को मिलेगा. उत्तर बिहार में वर्षा की गतिविधियां पहले से बढ़ चुकी हैं, जबकि दक्षिण बिहार में भी जल्द ही मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है. इससे कृषि कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.

Also Read : गोपालगंज शहर में लगेंगी 4600 से अधिक एलईडी लाइटें, 9 करोड़ की योजनाओं के लिए निकलेगी निविदा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन