तेजस्वी यादव के आवास पर औरंगाबाद राजद की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी को अधिक सशक्त और संघर्षशील बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. तेजस्वी प्रसाद यादव को जिलाध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत किया गया है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास पर औरंगाबाद जिला राजद के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, धारदार, असरदार और संघर्षशील बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावे पूर्व मंत्री डॉ कांति सिंह, प्रधान महासचिव रणविजय साहू, पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, पूर्व विधायक निहालुद्दीन, पूर्व विधायक भीम कुमार यादव, पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नवीनगर के पूर्व राजद प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी, रफीगंज के राजद प्रत्याशी गुलाम शाहिद तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

तेजस्वी यादव का संबोधन

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राजद गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आम जनता की पार्टी है. जनता ने विपक्ष को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिलाओं के साथ हिंसा, महंगाई तथा किसानों और मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ राजद लगातार संघर्ष करेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करेगा.

बूथ स्तर तक मजबूती

बैठक में औरंगाबाद जिले में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया. नेताओं ने पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार पर अपने सुझाव रखे.

जिलाध्यक्ष के लिए अधिकृत

जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर उपस्थित नेताओं ने सर्वसम्मति से तेजस्वी प्रसाद यादव को अधिकृत किया कि वे ऐसे सर्वमान्य और संघर्षशील नेता का चयन करें, जो सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर औरंगाबाद में राजद संगठन को नई मजबूती दे सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन