हाजीपुर में DM ने महुआ के डॉ. उदयशंकर को किया सम्मानित, टीबी मरीजों की मदद कर जीता दिल

Author Dileep kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

पुरस्कृत करते हुए डॉ. उदय कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल क्षेत्र से एक सकारात्मक खबर सामने आई है. कृष्णा हॉस्पीटल महुआ के संचालक डॉ उदयशंकर कुमार (बच्चा बाबू) को स्वास्थ्य और समाजसेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हाजीपुर में सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान टीबी के मरीजों की मदद करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Hajipur News : वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल क्षेत्र से एक सकारात्मक खबर सामने आई है. कृष्णा हॉस्पीटल महुआ के संचालक डॉ उदयशंकर कुमार (बच्चा बाबू) को स्वास्थ्य और समाजसेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हाजीपुर में सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान टीबी के मरीजों की मदद करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

टीबी मरीजों के बीच बांटा पोषाहार

डॉ उदयशंकर कुमार ने महुआ में टीबी से पीड़ित दर्जनों मरीजों के बीच पौष्टिक पोषाहार का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों का हौसला बढ़ाया और आगे भी हर संभव सहायता करने का पूरा आश्वासन दिया. उनके इस मानवीय कदम की इलाके में काफी सराहना हो रही है.

डीएम वर्षा सिंह ने दिया प्रशस्ति पत्र

उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया. हाजीपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह ने डॉ उदयशंकर कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया.

विधायक सिद्धार्थ पटेल भी रहे मौजूद

हाजीपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल भी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने भी डॉ उदयशंकर के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की.

शालिनी फाउंडेशन के सहयोग से की मदद

यह विदित है कि डॉ उदयशंकर कुमार स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. बीते सप्ताह उन्होंने अपने कृष्णा हॉस्पीटल और शालिनी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से 60 से ज्यादा टीबी के मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया था.

सम्मान मिलने पर दी गई बधाइयां

डॉ उदयशंकर कुमार को डीएम द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में फाउंडेशन की सचिव रेणु कुमारी, डॉ आर के रवि, डॉ सृष्टि आर यादव, डॉ अनिल कुमार, अधिवक्ता रामनाथ सिंह, गोपाल साह, मंटू तिवारी, नरेंद्र कुमार उर्फ हीरो, पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव, विजय कुमार, अनिकेत कुमार और डॉ नरेश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं.

Also Read : जनगणना 2027 को लेकर हाजीपुर में 399 फील्ड कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी, अब 1 अगस्त से शुरू होगा डेटा कलेक्शन का काम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन