हाजीपुर में युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, सिपेट में हुआ राष्ट्रीय संकल्प समारोह
शपथ लेते युवा
राष्ट्रीय संकल्प समारोह में युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था.
De-addiction Campaign: जिले में नशामुक्ति को लेकर युवाओं के बीच जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को सिपेट में राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत की ओर से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत चल रहे 100 सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के क्रम में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा. इस दौरान युवाओं को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. साथ ही सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान युवा शपथ और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें शामिल युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया.
जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत की स्मृति सैनी के मार्गदर्शन में युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने और जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील
कार्यक्रम में सिपेट के निदेशक डॉ. उपेंद्र पाल सिंह की भी उपस्थिति रही. उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और अनुशासित, सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों, युवा क्लबों के सदस्यों और सिपेट के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की.
नशामुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने का संकल्प
कार्यक्रम का समापन ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.
युवाओं ने सकारात्मक सामाजिक बदलाव के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जतायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए