देसरी में भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, रेलवे फ्लाईओवर समेत मांगों पर प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर प्रदर्शनकारी लोगों से मिलते हैं कांग्रेस नेता डॉ शकील खान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही. रेलवे फ्लाईओवर निर्माण, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन चल रहा है. जिला प्रशासन ने अनशन समाप्त कराने के लिए रातभर प्रयास किए और लिखित आश्वासन का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

Railway Flyover: रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, रेलवे स्टेडियम के सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार एवं अनीश की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही. अनशन समाप्त कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी रात सक्रिय रहा. देसरी थाना और प्रखंड कार्यालय खुले रहे तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से बातचीत करते रहे.

विज्ञापन

डॉ. शकील अहमद खां ने की पहल

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद खां अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और जिलाधिकारी वर्षा सिंह से टेलीफोन पर बातचीत कर मामले में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.

इसके बाद डीसीएलआर महनार सुधांशु शेखर, डीएसपी प्रवीण कुमार, बीडीओ महनार मुकेश कुमार और देसरी अंचलाधिकारी कुमारी आंचल अनशन स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र प्राप्त किया. अधिकारियों ने पत्र को जिलाधिकारी तक भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

भूख हड़ताल पर प्रदर्शनकारी  लोगों से मिलते हैं कांग्रेस नेता डॉ शकील खान   रात में भूख हड़ताल प्रदर्शनकारी से बातचीत करते जिला प्रशासन के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

रातभर अनशन समाप्त कराने में जुटा रहा प्रशासन

जिला प्रशासन की ओर से अनशन समाप्त कराने के लिए रातभर प्रयास किए गए. इस दौरान देसरी थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी बनी रही. अधिकारियों ने रंजीत पंडित से स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया.

बताया गया कि अनशनकारियों की मांगों को लेकर जिला प्रशासन ने रेलवे के संबंधित महाप्रबंधक (जीएम) को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की है. एसडीओ और जिलाधिकारी की ओर से भी संबंधित स्तर पर पत्र भेजे जाने की जानकारी दी गयी है.

भूख हड़ताल पर प्रदर्शनकारी  लोगों से मिलते हैं कांग्रेस नेता डॉ शकील खान   रात में भूख हड़ताल प्रदर्शनकारी से बातचीत करते जिला प्रशासन के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लिखित आश्वासन देने को तैयार प्रशासन

प्रशासन की ओर से अनशन समाप्त कराने के लिए लिखित आश्वासन देने की भी तैयारी की गयी. इसमें अब तक की गयी कार्रवाई और संबंधित विभाग को भेजे गये पत्रों का उल्लेख किए जाने की बात सामने आयी है.

हालांकि, अनशन समाप्त करने को लेकर हुई बातचीत में अंतिम सहमति नहीं बन सकी. रंजीत पंडित ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा.

अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता

लगातार चौथे दिन भूख हड़ताल जारी रहने से अनशनकारियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. अब स्थानीय लोगों के साथ बातचीत और प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले लिखित आश्वासन पर चर्चा के बाद आंदोलन की आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन