विश्व स्वच्छता दिवस पर हाजीपुर में गंडक नदी के किनारे चला सफाई अभियान, प्लास्टिक मुक्त समाज का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के दौरान प्लास्टिक वारियर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली की प्लास्टिक वॉरियर्स टीम ने विश्व स्वच्छता दिवस पर गंडक नदी क्षेत्र और कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया. उन्होंने नदी से प्लास्टिक कचरा हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

Swachhata Abhiyan: विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली की प्लास्टिक वॉरियर्स टीम की ओर से गंडक नदी क्षेत्र और स्काउट-गाइड कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान स्काउट-गाइड और प्लास्टिक वॉरियर्स ने श्रमदान कर नदी क्षेत्र एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

गंडक नदी क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक कचरा

अभियान के तहत गंडक नदी के आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा, पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर उचित तरीके से हटाया गया. इसके साथ ही स्काउट-गाइड कार्यालय परिसर में भी व्यापक साफ-सफाई की गयी. परिसर में जमा कचरे और अनावश्यक सामग्री को हटाकर कार्यालय कैंपस को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया.

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

स्वच्छता अभियान के बाद स्काउट एवं गाइड की ओर से पौधारोपण भी किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया.

युवाओं से स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने की अपील

कार्यक्रम का नेतृत्व गाइड कैप्टन आरती सिंह ने किया. उन्होंने स्काउट-गाइड और प्लास्टिक वॉरियर्स को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है. यदि युवा स्वयं स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का नेतृत्व करें, तो समाज में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है.

गंडक नदी को प्लास्टिक मुक्त रखने का संदेश

भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली के जिला संगठन आयुक्त एवं अर्थ डे नेटवर्क इंडिया के राज्य सलाहकार ऋतुराज ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है. गंडक नदी हमारे लिए केवल एक नदी नहीं, बल्कि प्राकृतिक धरोहर है. इसे प्लास्टिक और कचरे से मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम में स्काउट लीडर रिशु कुमार, आर्यन, राजवीर, इशिका सिंह, कोमल पूजा, निशि चंद्रवंशी, आरती सिंह, रोशन, जितेश कुमार, भूषण भक्त, धीरज कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार और निरंजन कुमार ने सक्रिय भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन