वैशाली के देसरी में रेलवे की मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, प्रशासन से वार्ता विफल

Updated:
विज्ञापन

अनशनकारी से वार्ता करने पहुंचे डीसीएलआर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देसरी में रेलवे की प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई और प्रशासन के साथ वार्ता विफल रही. आगे की कार्रवाई लिखित आश्वासन पर निर्भर है.

विज्ञापन

Railway Demands: रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, रेलवे स्टेडियम के सौंदर्यीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर देसरी में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही. भूख हड़ताल स्थल पर अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट की जानकारी सामने आयी.

विज्ञापन

डॉ. शकील अहमद खां ने ली अनशनकारियों की जानकारी

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक दल के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद खां भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे. उन्होंने अनशन पर बैठे लोगों की सेहत की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और जिलाधिकारी वर्षा सिंह से मोबाइल फोन पर बातचीत कर मामले में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.

इसके बाद महनार के डीसीएलआर सुधांशु शेखर, बीडीओ मुकेश कुमार और देसरी सीओ कुमारी आंचल भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र प्राप्त किया और उसे जिलाधिकारी तक भेज दिया.

लिखित आश्वासन के बाद ही अनशन खत्म करने की बात

डीसीएलआर, बीडीओ और सीओ ने अनशनकारियों से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया. इस पर भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि वरीय रेल पदाधिकारियों की ओर से ठोस और लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त की जाएगी. इसके बाद प्रशासन और अनशनकारियों के बीच वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.

विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी भी पहुंचे

शनिवार की रात करीब 11 बजे विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी भी अनशन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी और कहा कि वह सरकार के स्तर पर इन मांगों को लेकर बातचीत करेंगे.

भूख हड़ताल पर बैठे जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार और अनीश के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गयी.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर युवा कांग्रेस महासचिव विजय कुमार यादव, राजद के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र प्रसाद राय, देसरी उप प्रमुख अजीत कुमार यादव, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, मो. रुस्तम, उत्तम ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अरुण सहनी, छात्र नेता राहुल यादव, मनीष यादव, भूषण यादव, डॉ. एम. इस्लाम, डॉ. पी. प्रकाश, संजीव कुमार यादव, दिनेश यादव, पिंटू सिंह, आकाश कुमार, डॉ. अरुण विद्यार्थी, अरविंद ठाकुर, सुबोध पासवान, शशि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन